Kakajee News

रायगढ़ के शिवांश अग्रवाल का भारतीय रोल बॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन, पूरे छत्तीसगढ़ में बने एकमात्र चयनित खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर चमकी रायगढ़ की प्रतिभा, 2nd जूनियर रोल बॉल वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए मिला भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में स्थान

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। खेल प्रतिभाओं के क्षेत्र में रायगढ़ ने एक बार फिर पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। शहर के होनहार खिलाड़ी शिवांश अग्रवाल का भारतीय रोल बॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। विशेष गौरव की बात यह है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश से इस प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित होने वाले शिवांश एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल रायगढ़, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल जगत में गौरवान्वित किया है।

रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 18 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक चयन पत्र के अनुसार शिवांश अग्रवाल को आगामी द्वितीय जूनियर रोल बॉल वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में स्थान दिया गया है। यह प्रशिक्षण शिविर 25 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित होगा। इसके पश्चात भारतीय टीम 6 से 9 दिसंबर तक इंदौर (मध्यप्रदेश) में आयोजित होने वाली विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होगी।

शिवांश अग्रवाल रायगढ़ की प्रतिष्ठित फर्म ज्ञान मंदिर परिवार के विजय निगानिया के पौत्र एवं रवि अग्रवाल के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों, खेल प्रेमियों और समूचे अग्रवाल समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

शिवांश का भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर तक पहुंचना उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों के बीच छत्तीसगढ़ से एकमात्र खिलाड़ी के रूप में उनका चयन होना अपने आप में विशेष उपलब्धि है। यह सफलता प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

अब सभी की निगाहें प्रशिक्षण शिविर पर टिकी हैं, जहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस, अनुशासन और समग्र मूल्यांकन के आधार पर भारतीय टीम में अंतिम चयन किया जाएगा। उम्मीद है कि शिवांश अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में स्थान सुनिश्चित कर विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिवांश की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और विश्व कप में देश का तिरंगा लहराने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें