Kakajee News

आंध्र प्रदेश भेजा गया 7.28 लाख का माल रास्ते से गायब! रायगढ़ की कंपनी ने एजेंट, ट्रक मालिक और चालक पर लगाया गबन का आरोप, जूटमिल थाने में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ की एक औद्योगिक कंपनी से आंध्र प्रदेश के लिए भेजा गया करीब 7.28 लाख रुपये का माल कथित तौर पर रास्ते में ही गायब हो गया। कंपनी का आरोप है कि माल की डिलीवरी अब तक निर्धारित स्थान पर नहीं हुई और एजेंट, ट्रक मालिक तथा चालक लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर मामले को टाल रहे हैं। कंपनी के डायरेक्टर की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़े न्यासभंग के मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सहदेवपाली स्थित रायगढ़ सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सरोज कुमार पाठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी का 585 बैग DORB (डीओआरबी), जिसका कुल वजन 29.380 मीट्रिक टन और कीमत 6 लाख 46 हजार 360 रुपये थी, आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के नरसापुरम मंडल स्थित साईबाबा ट्रेडिंग कंपनी में भेजा जाना था। इसके परिवहन के लिए एजेंट गणेश राम अग्रवाल उर्फ अनिल अग्रवाल के माध्यम से ट्रक क्रमांक CG17KS8033 की व्यवस्था की गई थी। माल का भाड़ा 82 हजार 264 रुपये तय हुआ था।

शिकायत के मुताबिक, 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 4 बजे ट्रक में माल लोड कर रवाना किया गया। परिवहन के लिए 72 हजार 264 रुपये एडवांस भी दिए गए थे। इसमें 30 हजार रुपये डीजल के लिए, 6 हजार 500 रुपये नकद तथा 35 हजार 764 रुपये एजेंट के खाते में NEFT के माध्यम से भेजे गए थे। शेष 10 हजार रुपये माल खाली होने के बाद दिए जाने थे।

कंपनी के डायरेक्टर सरोज कुमार पाठी के अनुसार, माल लेकर निकले ट्रक के चालक ने शुरुआत में ओडिशा में इंजन खराब होने की सूचना दी। मरम्मत के बाद ट्रक आगे बढ़ा और विशाखापट्टनम पहुंचा, जहां आंधी-तूफान के कारण 28 अक्टूबर को वाहन फंसने की बात बताई गई। शिकायत में बताया गया कि वाहन को दो हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद ट्रक नरसापुरम के लिए रवाना हुआ, लेकिन अनकापल्ली के पास फिर इंजन खराब होने की जानकारी दी गई।

कंपनी का आरोप है कि इसके बाद भी माल गंतव्य तक नहीं पहुंचा। एजेंट, वाहन मालिक और चालक से डिलीवरी के संबंध में पूछताछ करने पर सभी अलग-अलग बातें बताने लगे। लंबे समय तक इंतजार और लगातार बहानेबाजी के बाद कंपनी ने इसे सुनियोजित तरीके से माल हड़पने और न्यासभंग का मामला बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में एजेंट गणेश राम अग्रवाल उर्फ अनिल अग्रवाल, ट्रक चालक साधु राम भगत तथा वाहन स्वामी सीटीसी इंपेक्स से जुड़े भागीदार मोहम्मद फारूख नविवाला और मोहम्मद रमीज अघाडी पर एकराय होकर माल की अफरा-तफरी करने का आरोप लगाया गया है। कंपनी ने माल की कीमत 6 लाख 46 हजार 360 रुपये और परिवहन भाड़ा 82 हजार 264 रुपये सहित कुल 7 लाख 28 हजार 624 रुपये का नुकसान बताया है।

पुलिस ने शिकायत के प्रथम दृष्टया तथ्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 316(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले में माल की वास्तविक स्थिति, ट्रक की आवाजाही और कथित गबन की भूमिका को लेकर विवेचना की जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें