Kakajee News

वर्कशॉप संचालक के घर की छत से 80 हजार के जले हुए तार चोरी, रात में घर के छत पर रखे थे मोटर वाइंडिंग के तार, सुबह गायब मिले; अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में शिकायत

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र के कोड़ातराई में चोरों ने एक वर्कशॉप संचालक के घर की छत को निशाना बनाते हुए करीब एक क्विंटल जले हुए मोटर वाइंडिंग के तार पार कर दिए। चोरी हुए तारों की कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने 20 नवंबर को जूटमिल थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोड़ातराई निवासी हरिशंकर पटेल का गांव में ही पटेल इलेक्ट्रिकल्स वर्कशॉप है। उन्होंने मोटर वाइंडिंग से निकले करीब एक क्विंटल जले हुए तार अपने घर की छत पर रखे हुए थे। 16 नवंबर की रात करीब 11 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। अगली सुबह 17 नवंबर को करीब 7 बजे हरिशंकर पटेल छत पर पहुंचे तो वहां रखे तार गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी तलाश की और पतासाजी भी की, लेकिन चोरी हुए तारों का कोई पता नहीं चला।
पीड़ित के मुताबिक, अज्ञात चोर रात के दौरान छत पर रखे करीब एक क्विंटल जले हुए मोटर वाइंडिंग के तार, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है, चोरी कर ले गया। घटना के बाद उन्होंने 20 नवंबर को जूटमिल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन, बेमेतरा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें सक्रिय, एक भी पात्र किसान मुआवजे से नहीं रहेगा वंचित

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें