Kakajee News

किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी, बिहान योजना से मिली प्रेरणा, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं पहचान, मुद्रा योजना से मिले ऋण से दुकान का किया विस्तार

Picture of kakajee

kakajee

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा की श्रीमती पूनम देवी ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपनी आजीविका को मजबूत किया है और ‘लखपति दीदी’ के रूप में नई पहचान बनाई है।

गणेश महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य पूनम देवी पहले घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियों तक सीमित थीं। परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें मजदूरी का सहारा लेना पड़ता था। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बचत, ऋण सुविधा और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी मिली। अन्य महिलाओं को मछली पालन और बकरी पालन जैसी गतिविधियों से आय अर्जित करते देखकर उन्हें भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

मार्च 2025 में पूनम देवी ने मुद्रा योजना के तहत 1 लाख रुपये का ऋण लेकर अपनी किराना दुकान का विस्तार किया। दुकान को व्यवस्थित करने के बाद कारोबार में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हुई। वर्तमान में उनकी दुकान से हर माह लगभग 30 से 35 हजार रुपये की बिक्री हो रही है।
इस व्यवसाय से वे परिवार के भरण-पोषण में सहयोग कर रही हैं और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी बेहतर ढंग से उठा पा रही हैं। पूनम देवी का कहना है कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालने में मदद मिली है।
आज पूनम देवी अपने परिवार का सहारा बनने के साथ गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। बिहान योजना के माध्यम से जिले में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास जारी हैं।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

रायपुर : चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा, 750 बोरी धान से भरा ट्रक जब्त, मंडी अधिनियम के उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज, कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम की कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री, विश्व बैंक की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने कहा – 12 वर्षों में लगभग 50 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना बड़ी उपलब्धि

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें