Kakajee News

कश्मीर कमाने गया था परिवार, पीछे घर में टूटा अलमारी का ताला, 86 हजार के सोने-चांदी के जेवर पार

Picture of kakajee

kakajee

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम कलमी में सूने घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोर ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 86 हजार 775 रुपये बताई गई है। घटना के समय मकान मालिक अपनी पत्नी के साथ रोजी-मजदूरी करने जम्मू-कश्मीर गया हुआ था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कलमी निवासी लच्छराम साहू (37 वर्ष) अपनी पत्नी दुजबाई साहू के साथ रोजी-मजदूरी करने जम्मू-कश्मीर गया हुआ था। घर में उसकी मां पद्माबाई साहू और भाई मुकेश साहू रह रहे थे। इसी दौरान 23 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे उसकी मां ने फोन कर बताया कि घर के अंदर कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर गायब हैं।
सूचना मिलने के बाद लच्छराम अपनी पत्नी के साथ वापस गांव पहुंचा और घर की जांच की। इस दौरान अलमारी का ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे सोने का हार, मराठी लॉकेट और एक जोड़ी चांदी की पायल गायब थी। चोरी गए जेवरों की कुल कीमत 86,775 रुपये आंकी गई है।
पीड़ित ने अपने स्तर पर काफी दिनों तक चोरी की पतासाजी की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 21 नवंबर 2026 को कोसीर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नेजशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन, चार गांवों में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे महतारी सदन, महिलाओं को मिलेगा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, ग्राम चरौदा में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, सिंचाई, सड़क, बिजली और ग्रामीण अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना, ग्राम चरौदा स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें