Raigarh News : दीपावली से पहले पुलिस ने किया लाखों का पटाखा जब्त, बगैर लायसेंस यहां किया था भंडारण…..पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़। दीपावली त्यौहार के नजदीक आते ही शहर में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण शुरू हो गया है। इसी के तहत आज चक्रधर नगर पुलिस ने सिंधी कालोनी क्षेत्र में दबिश देकर लाखों का पटाखा जब्त किया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली कि तिलक स्कूल के पीछे स्थित रिहायशी क्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा लाखों रूपये का पटाखा अवैध रूप से भंडारण कर रखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने उक्त स्थल पर छापामार कार्रवाई करते हुए तकरीबन डेढ़ से दो लाख रूपये का पटाखा जब्त किया है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए चक्रधर नगर पुलिस ने बताया कि सिंधी कालोनी निवासी राजेश मतानी के यहां आज डेढ से दो लाख का पटाखा मिला है। उनका गोली बिस्किट का दुकान है। इनके द्वारा बगैर लायसेंस के यहां अवैध भंडारण कर पटाखा रखा गया था। इस मामले में पटाखे को जब्त कर चालानी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts