रायगढ़। रायगढ़ जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से स्कूटी से अपने गांव लौट रहे एक ग्रामीण की मौत हो गई है। इस घटना के बाद आरोपी चालक को पकड़ते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोंगाभोना निवासी जगरसाय राठिया 63 साल, आज दोपहर बर्रा से वापस अपने गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि स्कूटी क्रमांक सीजी 13 BE 3641 में सवार जगरसाय जब अपने गांव पहुंचने वाला ही था कि उससे पहले दोपहर 1:30 बजे के आसपास एक ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही जगरसाय राठिया की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को छाल पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है, काका जी को मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अंतिम संस्कार हेतु शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों को तहसीलदार द्वारा तात्कालिक सहायता राशि के रूपए 25 हजार रुपए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
