रायपुर। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल सोनिया गांधी, राहुल गांधी की सुरक्षा कम करने का आरोप भाजपा पर लगाया था | उनके बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इसके लिए कमिटियां बनी हुई है मुख्यमंत्री कुछ भी बात करते है | केंद्र सरकार को क्या करना वो केंद्र सरकार तय करेगी | सीएम अपनी जिम्मेदारियों को तय करे कि पहले उन्हें क्या करना चाहिए | हर चीज़े दुसरो पर डालना इनकी आदत बन गई हैं |
बृजमोहन अग्रवाल ने नक्सली हमलें को साजिश बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 9 सालों से जेब में झीरम कांड के सबूत लेकर घूम रहे थे ,अपने नेताओं की हत्या करने वाले नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं हैं | उस मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए | छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की कार्यवाही के कारण नक्सल गतिविधियां कम हो रही थी फिर से सरकार की लापरवाही के कारण बढ़ रही है |
पिछले एक माह बीजेपी के 4 कार्यकर्ताओ की हत्या किया जाना इसके लिए कौन जिम्मेदार है | उन्हें जिम्मेदारी स्वीकार करना चाहिए | सरकार को उन कार्यकर्ताओ को 1-1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने चाहिए | जो कार्यकर्ता है वो परिवार की देखभाल करने वाले थे | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बड़ी बड़ी बाते करते है कि हमारा राज आने के बाद नक्सल गतिविधियां कम हुई | हम मानते है कि सरकार के द्वारा उन्हें जो सुरक्षा व्यवस्था दी थी उसे वापस ले लिया |
सरकार पूरी तरह से लापरवाह और बेपरवाह हो गई है | नक्सलियों को खुले आम वारदात करने की छूट दे रही हैं | वही आरक्षण पर उन्होंने कहा आरक्षण देने की जिम्मेदारी सरकार की हैयह राज्यपाल की नहीं है, यह सरकार की विफलता है | अपनी विफलता को राज्यपाल और केंद्र सरकार के मत्थे मढ़ने का काम किया जा रहा है |
