हमीरपुर बार्डर खनिज विभाग जांच चैकी में स्टॉफ की कमी के कारण छत्तीसगढ़ शासन को प्रति दिन हो रहा लाखों की नुकसान

by Kakajee News

रायगढ़। हमीरपुर तमनार थाना के रायगढ़ जिले और सुंदरगढ़ ओडिशा को जोड़ने वाली मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग है। जिसमें प्रतिदिन हजारों ट्रेलर वाहन कोयला लेकर उक्त मार्ग से कई उद्योग, पावर प्लांट में भेजा जाता है। लेकिन यहां पर इस कार्य को सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में स्टॉफ नहीं होने से उन वाहनों की जांच कर सत्यापन सील एंट्री नहीं हो रहा है।

विदित हो कि जामकानी कोल ब्लाक माइंस से भी बहुत ट्रेलर वाहन चल रहा है। यहां वाहनों की एंट्री नहीं किया जा रहा है। कुछ वाहनों को रोक कर खानापूर्ति कर दिया जा रहा है। उनके स्टॉफ से बात करने पर कई जगह पर काम करने के कारण अधिकारी गाड़ी में दौरा करने आते हैं कहते हैं।

 

हम धीरे धीरे एंट्री करेंगे बोलते है। यहां का इंचार्ज कभी कभी फील्ड में रहता है। अदर ग्रामीण स्टॉफ से काम लिया जा रहा है। इस क्षेत्र के जनता जिला खनिज विभाग रायगढ़ के प्रमुख से यह जानकारी चाहते हैं कि हमारी सरकार की महत्त्वपूर्ण आय का जरिया रॉयल्टी है।

Related Posts