भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता की धर्मपत्नी के दशगात्र में शामिल हुए महामंत्री ओपी चौधरी एवं पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

by Kakajee News

रायगढ़। ग्राम बेलपाली निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय पटेल की धर्मपत्नी श्रीमती समुंद्कुंवर पटेल के दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचकर प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी व पूर्व विधायक विजय अग्रवाल एवं कार्यकर्ताओं के साथ शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी सहानुभूति प्रकट की एवं ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत श्रीमती समुंद्कुंवर पटेल की छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

विजय पटेल पिछले 30 – 35 वर्षों से भाजपा के कर्मठ एवं उस क्षेत्र में प्रमुख कार्यकर्ता हैं।
दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी व पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ रामपुकार सिंह, सत्येंद्र सिंह, मोहित सतपथी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर , राजा ठाकुर, छिरसागर नायक, अनिल पटेल, जय कुमार चौधरी, ओंकार पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Posts