कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से लगे पहाड़ में रविवार की सुबह एक बार फिर से भालू को पहाड़ से नीचे उतरते देखा गया। इस पहाड़ में प्रतिदिन लोगों की भीड़ रहती है। आज सुबह घूमने गए लोगों ने इस भालू का वीडियो बना लिया गया है जो अब सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल भी हो रहा है।
यूं तो छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में दिन के समय भालू का दिखना कोई नई बात नही है। भालू और तेंदुआ का आतंक यहां पिछले कई सालों से निरंतर जारी है। काकाजी डॉट कॉम को मिली जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र में जहां रात में तेंदुआ आतंक रहता है वहीं दिन व रात कभी भी यहां भालू को सड़कों में घूमते आसानी से देखा जा सकता है।
रविवार की सुबह भी कांकेर के गढ़िया पहाड़ में एक भालू को पहाड़ से नीचे उतरते हुए देखा गया। काकाजी डॉट कॉम को मिली जानकारी के अनुसार इस पहाड़ में क्षेत्र के लोग प्रतिदिन घूमने पहुंचते हैं। इस जगह पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नही होने के बावजूद लोग जान जोखिम में डाल कर पहाड़ पर पहुँचते है। चूंकि इससे पहले भी कई बार इसी पहाड़ी में भालू के अलावा तेंदुआ को देखा जा चुका है।
बहरहाल रविवार की सुबह पहाड़ में घूमने गए लोगों ने एक भालू को पहाड़ से नीचे उतरते हुए वीडियो बना लिया गया है जो अब सोशल मीडिया में बहुत तेजी के साथ वाइरल भी हो रहा है।
