महिला की बेतहाशा पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या, एक संदेही हिरासत में पूछताछ जारी, जल्द होगा मामले का खुलासा, पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में जमीन संबंधी विवाद को लेकर कुछ लोगों के द्वारा एक बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला बरडीही सोनाजोरी का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरडीही सोनाजोरी निवासी बंधेराम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ उसकी पत्नी सोमो कुजूर 55 साल का जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों के द्वारा लात घूसों से उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी गई।

महिला के पति की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की पतासाजी शुरू करते हुए एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। साथ ही साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज की जा रही है।

Related Posts