रायगढ़। तमनार क्षेत्र के हमीरपुर में 24 घंटे भारी वाहनों के आवागमन से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को खतरा बना रहता है। इन भारी वाहनों के गति पर लगाम लगाने के गांव के लोगों ने एकजुट होकर गांव के अलग-अलग जगहों में पोस्टर लगा दिया गया ताकि इस क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की गति कम करके आना जाना करें। गांव के ग्रामीणों के द्वारा किये गए इस कार्य की प्रशंसा भी हो रही है।
हमीरपुर ग्राम पंचायत में स्कूली बच्चों को स्कूल आते समय भारी वाहनों के तेज रफ्तार से गुजरता देख हर समय दुर्घटना का भय रहता था। 26 जून से नो एंट्री जारी किया गया है। लेकिन हर समय सभी ट्रेलर वाहन चालक को रोकना कठिन होता था। इस दौरान युवाओं को बैनर पोस्टर लगाने हेतु चर्चा सामाजिक कार्यकर्ता हरि राम गुप्ता द्वारा करने पर हृषि केश सा. लक्ष्मण साहू आशीष साहू दिव्या नंद प्रधान दीपक गुप्ता नरेश नायक कुश राम बारीक राजू सरदार एवम आसपास के सभी दुकानदार सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया और सब मिलकर 4 बेनर रायगढ़ से तुरंत बनवाकर दिया। इनके इस पावन कार्य की प्रशंसा सभी पालक बच्चे कर रहे हैं। पाली घाट से बार्डर तक धीमी गति से चलने पर दुर्घटना में कमी होगी।
