रायपुर। राजधानी रायपुर में कट्टा दिखाकर खुलेआम धमकी के साथ साथ गंदी गालियों का वीडियो हो रहा सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल विडियो में पुलिस को भी खुली चुनौती देते हुए कुछ गुंडे किस्म के लोग भी सड़क किनारे उत्पात मचाने में लगे हैं। इसके अतिरिक्त एक और विडियो में कुछ लोग दुसरे लड़के को गला दबा कर मारते हुऐ पैर छूकर माफी मांगने को मजबूर करने का भी सामने आया है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस की सुस्ती का फायदा आजकल गुंडे उठा रहे हैं। बिना किसी डर के ये गुंडे किस्म के युवा फिल्मी स्टाइल में कही भी कभी भी हथियार लहराते हुए गम्भीर वारदात करते हुए पुलिस को खुली चुनौती देते नज़र आते हैं। बीते चार दिनो मे दो अलग अलग विडियो इसके बड़े उदाहरण है।
जानकारी के मुताबिक़ एक वीडियो सामने आया है जिसमे कट्टा दिखाकर धमकीदी जा रही है और गाली देते हुए ये कहा जा रहा है कि पुलिस को भी बोल देना वो मेरा …….और मारपीट के का दुसरा विडियो भी सोसल मीडिया में जमकर सरकार की किरकिरी कर रहा है। ये वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके साथ हाथ में कट्टा पकड़े युवक बोल रहा है कि जा थाने और बोल दे मेरे बारे में!वीडियो 21 सेकेंड का है।
दुसरे वीडियो में तीन युवक एक युवक को पीट रहे है। पीछे खड़ा युवक पीड़ित का गला दबाते हुए बोल रहा कि एक बार समझाया, दो बार समझाया, नहीं माना!जबकि पीछे से एक युवक मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपने साथी को बोल रहा है। इस वायरल वीडियो की शिकायत रायपुर पुलिस को भी मिली है। इस मामले में पुलिस आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की बात कह रहाी है
कहा के है विडियो*
पहला वीडियो डीडी नगर थाना इलाके में आदतन बदमाश ओम दुबे का है। आरोपी इससे पहले भी हत्या का प्रयास, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में जेल जा चुका है। जबकि जो दूसरा वीडियो पंडरी थाना इलाके का है! राजधानी रायपुर समेत राज्य में लगातार इस तरह की घटनायें हो रही
