कांग्रेस सरकार की तुलना में मोदी सरकार ने छग रेलवे में हजार करोड़ से अधिक खर्च किया:- गोमती साय, विधवा विलाप से बाज आए कांग्रेस

by Kakajee News

रायगढ़:- विरोध की राजनीति के जरिए स्वयं का अस्तित्व बनाए रखने कांग्रेस की नापाक मंशा को उजागर करते हुए सांसद गोमती साय ने कहा छत्तीशगढ़ रेलवे हेतु मोदी सरकार ने एक हजार चार सौ करोड़ रूपए खर्च करने का निर्णय लिया है इस एतिहासिक निर्णय का लाभ प्रदेश के हर छत्तीशगढ़िया को मिलेगा इस निर्णय पर कांग्रेस खुश होने की बजाय विधवा विलाप कर रही है। प्रदेश के आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण का एतिहासिक निर्णय लेते हुए मोदी सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में छः गुना अधिक बजट दिया है। हजारों करोड़ खर्च कर रेलवे में सुविधाएं बढ़ने का लाभ स्थानीय जनता को मिलेगा।
आजादी के बाद अधिकांश समय तक देश में राज करने वाली कांग्रेस ने विकास के मुद्दे में सोई रही । मोदी जी के नौ वर्षो में देश के आम आदमी विभिन्न योजनाओं के जरिए विकास पहुंचाया है। न ही काम किया और न ही करने देंगे इस मानसिकता से कांग्रेस नही उबर पाई। सांसद ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपीए सरकार के दौरान प्रदेश रेल के लिए केवल 311 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया था ।
नरेंद्र मोदी की सरकार ने प्रदेश में रेलवे सुविधाओं के विस्तार के लिए खजाने का मुंह खोल दिया यूपीए के तीन सौ करोड़ की तुलना में मोदी सरकार ने 1400 करोड़ रूपए की राशि आवंटित की है। मोदी सरकार के इस कदम ने प्रदेश की रेल सुविधाओं में उन्नति के नए द्वार खुलेंगे। सात दशकों में कांग्रेस केवल दो लाइन बिछा पाई जबकि नौ सालो में मोदी सरकार चौथी रेलवे लाईन बिछाने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस सोचती रही और मोदी सरकार ने असंभव लगने वाले कामों को कर दिखाया यही वजह है कि विपक्षी दलों को अपनी शक्ति पर भरोसा नही वे मोदी के खिलाफ लड़ाई के लिए एक दूसरे के कंधे का इस्तेमाल करना चाहते है। मोदी के डर से बन रहे विपक्ष के गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए गोमती साय ने कहा यह गठबंधन अपने परिवार एवम संपति को बचाने के लिए किया गया है

Related Posts