Breaking News दो अंतर्राज्यीज गांजा पकड़ाए, आरोपियों के पास से पुलिस ने 05 किलो गांजा पकड़ा

by Kakajee News

रायपुर। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त ने छापामार कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीज गांजा तस्करों के पास से 05 किलो गांजा बरामद किया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने आज भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड के पास से आज गांजा तस्कर करते हुए 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा है। दोनों आरोपी मूलतः जबलपुर मध्यप्रदेश के रहने वाले है। ये गांजा तस्कर जगदलपुर से गांजा लाकर मध्यप्रदेश तस्करी करने के फिराक में थे इसी दौरान पुलिस गिरफ्त में आ गए है। टिकरापारा थाना पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से 05 किलो गांजा बरामद करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Related Posts