जेल में बंदी की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल पहुंचा तो कुछ ही घंटों में हो गई मौत, अब पुलिस मामले की जांच में जुटी

by Kakajee News

रायगढ़। जेल में बंद एक बंदी की 28 अगस्त की देर रात उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत होनें का मामला सामने आया है। बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले का कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पारेमेल का दल्लू मंझवार 67 साल अपनी पत्नी की हत्या के मामले में 4 नवंबर से जेल में बंद था। इस बीच 28 अगस्त की शाम 5 बजे अचानक उसका स्वास्थ्य बिगड़ा जिसके बाद जेल प्रबंधन के द्वारा उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में लाया गया जहां उपस्थित डाक्टरों के द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया था। इसी दरम्यान रात सवा आठ बजे दल्लू मंझवार की फिर से तबियत बिगड़ी जिसके बाद आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान रात्रि साढ़े 12 बजे उसकी मौत हो गई। जेल में बंदी की उपचार के दौरान अचानक मौत हो जाने के बाद जेल प्रबंधन में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई।

जेल प्रबंधन ने मृतक के परिजनो के अलावा सिटी कोतवाली पुलिस को इस घटना से अवगत कराया गया है। साथ ही साथ अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि बंदी के मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकता है।

 

क्या कहते हैं जेल अधिकारी
इस पूरे मामले में जिला जेल के अधीक्षक एसपी कुर्रे का कहना है कि तबियत खराब होनें के बाद तत्काल विचाराधीन बंदी दल्लू को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसकी उम्र भी 67 साल हो चुकी थी। घरवाले उससे इसलिये मिलने नही आते थे चूंकि दल्लू ने अपनी पत्नी का कत्ल किया था। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। लेकिन जेल के भीतर वह हमेशा शांत और बाकी लोगों से मिलकर रहता था।

Related Posts