जांजगीर। पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसको जान से मारने की नियत से विवाहिता महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर देशी शराब में जहर मिला दी। जिसके सेवन करने से तीन भाईयों की मौत हो गई। इस मामले की जांच उपरांत पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जयंती साण्डे निवासी परसाही बाना का प्रेम संबंध ग्राम ठड़गाबहरा निवासी प्रेम सागर रत्नाकर के साथ था जिसकी जानकारी मृतक संतकुमार साण्डे को होने से आरोपियों का आये दिन गाली गलौच, मारपीट करता था जिस कारण से आरोपी जयंती साण्डे और प्रेमसागर दोनो मिलकर पति को जान समेत मार देगें कहकर आपस में बात करते थे 04 सितंबर को सुबह 08.00 बजे मृतक संजय साण्डे, संत कुमार साण्डे एवं जितेन्द्र सोनकर मछली मार कर तीनो संजय कुमार साण्डे के घर आयें संजय साण्डे तथा जितेन्द्र सोनकर अपने-अपने घर चले गये जयंती साण्डे अपने पति संत कुमार साण्डे को अपने घर में पहले से जहर मिलाकर रखें देशी शराब को अपने पति को पीने के लिए दे दिया। इसी बीच संजय साण्डे, जितेन्द्र सोनकर आ गये तो संत कुमार सांडे देशी शराब को लेकर अपने घर के पीछे गया तथा तीनो आपस में शराब को पियें। शराब को पीने के बाद तीनो पानी-पानी लाओ कहकर छटपटाने लगे तबियत अधिक खराब होने से उपचार हेतु सीएचसी अस्पताल अकलतरा ले गये जहां डाक्टरों द्वारा संत कुमार खाण्डे एवं संजय कुमार साण्डे को मृत घोषित कर दिया तथा जितेन्द्र सोनकर को बेहतर इलाज हेतु बिलासपुर रिफर किये थे जहां इलाज के दौरान जितेन्द्र सोनकर का भी मृत्यु हो गया। जिस पर थाना अकलतरा में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
पुलिस जांच में हुआ मामले का खुलासा
शराब पीने से तीन लोगों की मौत के बाद मर्ग जांच के दौरान शवों का विधिवत पंचनामा कार्यवाही तथा डाक्टरों की टीम के द्वारा पोस्ट मार्टम कराया गया। एफएसएल के अधिकारी के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मर्ग जांच के दौरान परिजनों, गवाहों के कथन, तकनिकी साक्ष्य शार्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर मर्ग जांच पर आरोपी श्रीमती जयंती साण्डे उम्र 44 साल निवासी परसाहीबाना थाना अकलतरा, प्रेमसागर रत्नाकर उम्र 47 साल निवासी ठड़गाबहरा थाना बलौदा के विरुद्ध धारा 302, 328, 304, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने रची साजिश
विवेचना के दौरान मृतक संत कुमार साण्डे की पत्नी को पूछताछ करने पर बताया कि अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसको जान से मारने की नियत से अपने प्रेमी प्रेमसागर रत्नाकर के साथ मिलकर देशी शराब में जहर मिलाई थी, और जहरीली शराब को अपने पति को पीने के लिए दी थी। जहरीली शराब को पीने से संतकुमार साण्डे, संजय कुमार साण्डे, जितेन्द्र सोनकर का मृत्यु हो गया।
महिला और उसका प्रेमी जेल दाखिल
जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत होनें के बाद पुलिस ने इस मामले के आरोपी श्रीमती जयंती सापडे उम्र 44 साल निवासी परसाहीबाना थाना अकलतरा, प्रेमसागर रत्नाकर उम्र 47 साल निवासी ठड़गाबहरा थाना बलौदा के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्यकला रामटेके, सउनि अरुण सिंह, बी पी खाण्डेकर सियाराम यादव, आर प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र घृतलहरे, विवेक सिंह एवं सायबर सेल जाजीगर का सराहनीय योगदान रहा।
