भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष विकास केडिया

by Kakajee News
जशपुर/अंबिकापुर । बीते दो तीन दिनों से जशपुर सरगुजा जिले पहुंची छग भाजपा की परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में सक्ति विधानसभा प्रभारी व रायगढ़ जिला भाजपा उपाध्यक्ष विकास केडिया भी शामिल होने पहुंचे हुए है। प्रदेश टीम में शामिल भाजपा नेता विकास केडिया ने बताया कि कल 17 सितंबर को परिवर्तन यात्रा का काफिला सुबह जशपुर जिले के पत्थलगांव शहर से हुई , जहां से काफिला क्रमशः पत्थलगांव के फुलेता चौक से होते हुये सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के गुतुरमा, बतौली, लुण्ड्रा के रघुनाथपुर से होकर देर रात जिला मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंचा, वही आज सुबह विकास यात्रा का काफिला अंबिकापुर मुख्यालय से निकलकर जिले की शेष विधानसभा क्षेत्रों जिसमें बलरामपुर, रामानुजगुंज से होकर पड़ोसी जिले सूरजपुर पहुंचेगी।
छग भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेशस्तरीय नेतागण एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण इस परिवर्तन यात्रा के जरिए पूरे छग राज्य की जनता से रूबरू हो रहे हैं और आम जनता से सीधा संवाद कर उनसे पूछ रहे हैं कि कांग्रेस शासित भूपेश बघेल सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो कहा गया वो सब आम जनता को मिला ?
आगे भाजपा नेता श्री केडिया ने कहा जशपुर सरगुजा की यात्रा में शामिल होने के बाद उन्होंने बहुत करीब से अनुभव किया है कि कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा जितना उत्साह पार्टी कार्यकर्ताओं में है उससे कई गुणा ज्यादा उत्साह आम जनता में है और वे लोगों के उत्साह को देखकर निजी तौर पर बेहद उत्साहित और आश्वस्त हैं कि आम जनता भी अब प्रदेश की झूठी और लबरी भूपेश बघेल सरकार से त्रस्त हो चुकी है और उसे उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
आगे भाजपा नेता श्री केडिया ने यह भी कहा कि जशपुर और सरगुजा जिले पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा का अगुवाई विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल और छग के पूर्व गृह मंत्री श्री रामविचार नेताम पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णु देव साय जैसे दिग्गज नेताओं के कुशल मार्गदर्शन में जशपुर और सरगुजा जिले सहित पूरे छग की आम जनता को यह संदेश भी दे रही है कि पहले भी हमने आप सबकी सेवा की है, आगे भी करेंगे। साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने गरीब कल्याण की जो योजनाएं चलाई है, उसका लाभ लोगों तक पहुंचाएंगे ताकि समाज के अंतिम आदमी को भी मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें। रायगढ़ से विकास केडिया के साथ युवा मोर्चा जिलामंत्री प्रशांत कुमार सिंह,भाजपा नेता खगेश देवांगन,अमन वैष्णव,सपन देवनाथ के साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल है।

Related Posts