रायपुर। घर घुसकर पिस्तौल की नोंक पर लूट की कोशिश करने का मामला सामने आया है। महिला की सूझ बुझ से की वजह से किसी तरह यह घटना घटित होनें से बच गई। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के अग्रोहा कालोनी में गुरूवार की सुबह एक अज्ञात युवक कालोनी के एक घर में घुसा जहां उसने महिला की कनपटी पर पिस्तौल अडाकर लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। तभी किसी तरह महिला ने अपने सूझबुझ का परिचय दिया जब जाकर यहां लूट की घटना घटित होनें से बच सकी। महिला ने बताया कि यह युवक पिछले दो दिनों से उनके क्षेत्र में रेकी करते हुए अगले दिन आज सुबह नौकरी मांगने की आड में उनके घर में दाखिल हुआ था और एकाएक उसने पिस्तौल निकाल लिया।
बहरहाल इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद डीडी नगर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्रों मंे लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक को पकड़ने में जुट गई है।
