रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती का दैहिक शोषण मामले में ऐसी घटना घटी है जिसको सुनने के बाद पुलिस भी चकित थी और जांच के बाद पीड़ित शोषित लड़की की रिपोर्ट के बाद शादीशुदा इंजीनियर अब जेल के भीतर पहुंच गया है। वह भी इसलिये कि उसने 18 साल की एक युवती से प्रेम का नाटक करते हुए न केवल दैहिक शोषण किया बल्कि उसको शादी के सपने दिखाते हुए यह सिलससिला जारी रखा था। इस पूरे मामले में सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि शादीशुदा इंजीनियर पीड़िता को अपनी फांसी पर लटकती हुई तस्वीर दिखाकर मरने की धमकी देता था। इतना ही नही जब वह उसकी बात से इंकार करती तो वीडियो भेजकर उसे मनोशनल ब्लैकमेल करते हुए अपने पास आने को मजबूर कर देता था। पांच साल तक चले इस खौफनाक मंजर से गुजरने वाली लडकी ने आखिरकार पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने न केवल तत्काल मामला दर्ज किया बल्कि जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड में काम करने वाले शादीशुदा इंजीनियर को अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
पांच साल पहले हुआ था शोषण करने का सिलसिला
रायगढ़ शहर के चक्रधर नगर इलाके में स्थित गुलमोहर कालोनी में रहने वाला जितेन्द्र सतपथी जो जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड में बतौर इंजीनियर काम करता था। उसकी मुलाकात एक कार्यक्रम में लड़की से हुई थी और दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा और दोनों की मुलाकात भी शुरू हो गई। दोनों के बीच मामला शादी की बात तक पहुंचा और अचानक इंजीनियर जितेन्द्र ने लड़की को यह कहकर मना कर दिया कि उसके घर वाले अभी राजी नही हो रहे हैं और वह शादी नही कर सकता। इसी बीच लड़की को पता चल गया था कि जितेन्द्र पहले से ही शादीशुदा है और उसके साथ झूठे प्यार में में फंसा कर उसका शोषण करते आ रहा था। लड़की की नाराजगी को देखते हुए जितेन्द्र ने उसे इमोशनल तरीके से ब्लैकमेल करना शुरू किया और यहां तक धमकी देता था अगर वह उसकी बात नही मानेगी तो वह फांसी पर लटककर आत्महत्या कर लेगा।
पीड़ित लड़की की जूते चप्पल से करता था पिटाई
18 साल की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग बनाने वाला जितेन्द्र सतपथी स्वभाव से ही काफी क्रुर था और अपनी हवस मिटाने के लिये लड़की को धमकी देकर पहले घर बुलवाता था और संबंध बनाने के दौरान जब लड़की मना करती थी तो उसे जूते चप्पल से पीटते हुए दौडा-दौड़ा कर मारता था। इतना ही नही वह धमकी देता था कि अगर यही स्थिति रही तो खुद भी फांसी पर लटका जाउंगा और तुम्हे भी नही छोडूंगा जिसके कारण अकेली लड़की अपने साथ होनें वाले इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से डरती थी और बार-बार जितेन्द्र सतपथी उसे कभी घर तो कभी दूसरी जगह बुलाकर उसका दैहिक शोषण करता था।
2018 में शुरू हुआ था कथित प्यार
चक्रधर नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार गुलमोहर कालोनी में रहने वाला जितेन्द्र सतपथी पेशे से इंजीनियर है और 2018 में उसकी मुलाकात लड़की से हुई थी और उसने लड़की से मुलाकात के दौरान यह बताया था कि वह अकेले रहता है और वह शादी करना चाहता है। इतना ही नही दोनों की पहचान बढ़ते चली गई और लड़की को पांच साल तक बिना शादी के अपने साथ रखता चला गया। अचानक भेद खुलने से लड़की ने हिम्मत के साथ पुलिस का सहारा लिया तब जाकर इंजीनियर की इस काली करतूत का खुलासा हुआ।
क्या कहते हैं चक्रधर नगर थाना प्रभारी
शादीशुदा इंजीनियर प्रेम जाल में युवती को फंसाकर दैहिक शोषण तथा मारपीट करने के मामले में चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर बताते हैं कि पीड़ित लड़की ने कुछ दिन पहले ही थाने में आकर लिखित शिकायत की थी और बताया था कि जितेन्द्र सतपथी उसके साथ न केवल मारपीट करता है बल्कि अपनी फांसी पर लटकती हुई तस्वीर भेजकर उसका ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है और मना करने पर तरह-तरह की धमकी देते हुए उसकी तस्वीरें तथा समाज में उसे बदनाम करने की चेतावनी देते हुए परेशान कर रहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने धारा 376, 323, 506 के तहत जितेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार रिमांड पर भेजा है। पीड़ित लड़की से बयान के आधार पर जितेन्द्र के खिलाफ और भी धाराएं बढ़ सकती हैं चूंकि जितेन्द्र पहले से ही शादीशुदा है और जिंदल जैसी बड़ी कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करते हुए उसने लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दैहिक शोषण व अमानवीय व्यवहार करते हुए प्रताड़ित किया है।
