बलरामपुर। जिले के कोटसरी गांव के जंगल के झाड़ियां में नवजात बच्ची पाई गई। अज्ञात लोगों ने नवजात बच्ची को सुने झाड़ियों में फेंक दिया गया था, नवजात बच्ची की झड़ी में होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अमला हरकत में आई और तत्काल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर बच्ची का झाड़ियों से रेस्क्यू किया। और सुरक्षित उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां नवजात बच्ची का इलाज जारी है। जिले के डवरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोटसरी गांव में मां की ममता शर्मशार हुई है।
कोटसरी गांव के जंगल में नवजात बच्ची की रोने की आवाज जंगल गए लोगों को सुनाई दी जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना गांव के प्रमुख जनों दी गई। प्रमुख जनों ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग को दी सूचना दी गई। बलरामपुर बीएमओ के मार्गदर्शन में झाड़ी से बच्ची का सफल रेस्क्यू किया गया और उसे जिला चिकित्सालय एसएनसीयू वार्ड में लाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में बच्ची का जारी है । डवरा पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है
