Raigarh News:रायगढ़ । रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ नगर के धांगर डिपा, दर्री डिपा व बेनीकुंज में पौध वितरण किया गया। पृति पक्ष को दृष्टिगत रखते हुए, रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा पितरों के नाम एक पौधा लगाने की अपील की जा रही है। हिन्दू सनातन मान्यताओं के अनुसार पृतिपक्ष में पितरों की आत्म शांति के लिए पूजा अर्चना की जाती है। क्योंकि हिन्दू मान्यताओं में जगत के जड़ और चौतन्य सभी परमात्मा द्वारा निर्मित परमात्मा के पूर्णक स्वरूप हैं। जिसका प्रमाण ईशावास्योपनिषद के इस मंत्र से मिलता है। जो कि कुछ इस प्रकार है – ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते। पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते।। ईशावास्योपनिषद वेदों के ज्ञान पक्ष को सरलतम् स्वरूप में समाज के समक्ष रखे जाने वाले उपनिषदों में से सबसे पहला उपनिषद है।
Raigarh News:अतः हम पितृपक्ष में अपने पितरों की पूजा के साथ-साथ प्रकृति की पूजा भी करते हैं। इसका अर्थ यह है कि प्रकृति हमारे पितरों की संजोयी गयी, हमारी रक्षा उपकरण है और वृक्ष उसके अवयव हैं। इसलिए आइए हम सब मिलकर इस पृतिपक्ष में अपने पितरों के नाम पर एक पौधा लगाएं और उसे वृक्ष में परिवर्तित करने का प्रयास भी करें। इन विचारों के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है और इसके अंतर्गत नगर सहित ग्रामीण अंचल में लोगों में पौधे वितरित किए जा रहे हैं।
Raigarh News: धांगर डिपा निवासी सर्व श्री गोवधर्न, झाड़ूराम सारथी, रोहित देवांगन, विजय शर्मा, बब्लू यादव, जागेश्वर निषाद, राधेश्याम निषाद, जगतराम यादव, संतराम यादव, सुक्रिता नायक, सरिता तिवारी, प्रमोद पटेल सहित सैकड़ों गणमान्य जन और दर्री डिपा, बेनीकुंज के अमन श्रीवास, प्रेम चौहान, श्याम सिंह ठाकुर, राधे चौहान, शौकीलाल चौहान, कार्तिक सिदार, मुरली देवांगन, मन्नू चौहान, दुसिया सिदार, भूरी चौहान, कविता चौहान, बुढधियारिन चौहान सैकड़ों गणमान्य जन ने रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
