रायगढ़. रायगढ़ विधानसभा सीट से इस बार जोगी जनता कांगे्रस ने नगर निगम की पूर्व महापौर मधुबाई किन्नर का चुनावी मैदान में उतारा है। मधुबाई भारत की पहली ट्रांसजेंडर विधानसभा प्रत्याशी है। जिसका लेकर जोगी कांगे्रस ने कांग्रेस व भाजपा को नये तरीके से चैका दिया है। वो सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगी। मधु किन्नर को रायगढ़ विधानसभा सीट से खड़ा करने के मामले में अजीत जोगी की पार्टी जेसीसी के संयोजक ने बताया कि मधुबाई एक ऐसा नाम है रायगढ़ में जिन्होंने रायगढ़ में ही नही अपितु प्रदेश में किन्नर होकर मुख्य धारा में आकर समाज के उत्थान में काम किया। ये बात हमारी पार्टी को हमारे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को काफी प्रभावित की और इसलिये पार्टी ने मधुबाई को टिकट दिया है।
आम जनता में प्रचार प्रसार के संबंध में उन्होंने कहा कि हमारे पास न तो दारू है न ही पैसा है, और न ही हमारे पास उतने संसाधन है। हम बहुत आराम से सीधे तरीके से वोट मांगने जायेंगे यही प्रचार का तरीका है। मधुबाई के चुनावी मैदान में फिर से उतरने से यह चुनाव रोमांचक हो चुका है और इस चुनाव के नतीजे भी चैकाने वाले रहेंगे। मधुबाई किन्नर इस देश की पहली महिला ट्रांसजेंडर विधायक बनेगी और इसे पूरा विश्व देखेगा। चुनावी घोषणा पत्र के संबंध में उन्होंने कहा कि बहुत ही विचार और मंचन के बाद अमित जोगी ने शपथ पत्र तैयार किया है। जिसका एक शब्दों मंे नारा दें तो दस कदम गरीबी खत्म, जो मुख्य समस्या थी और है वो शराब है। इस प्रदेश में सरकार शराब बेच रही है। सरकार नये-नये ब्रांड बनाकर शराब बेच रही है। शराब इसलिये बेचा जा रहा है ताकि लोग नशे में रहकर अपने अधिकारों को भूलकर कोई सवाल न करें। यही मुख्य जड है। इस दस बिंदुओं में हमने छत्तीसगढ़ के सुखद की नीव रखी है। कर्ज माफी के संबंध में उन्होंने कहा कि यह एक वोट खींचने का तारीका है, नही तो सीधा विकास के मुद्दे में आते और अपने द्वारा किये गये कार्यो को बखान करते। कांगे्रस कुल मिलाकर अपनी रोटी सेंकने के लिये लगातार इस तरह की घोषणाएं करती है।
रायगढ़ विधानसभा की प्रत्याशी मधुबाई चैहाने कहा कि मै पहले महापौर रह चुकी है और मैने निर्दलीय चुनाव लड़ा था मेरे कार्यकाल के दौरान मेरे उपर किसी तरह भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा है जहां तक हो सका विकास के लिये मैने काम किया। मै विधानसभा चुनाव इसलिये लड़ना चाह रही हूं उस समय मै निर्दलीय चुनाव लड़ी थी और जितना मुझसे हो पाया मैने किया लेकिन मुझे और भी बहुत करना था लेकिन मुझे करने नही दिया गया और अब वह मधुरा काम करना चाहती हूं।
रायगढ़ विकास करने के लिये मैने जोगी कांगे्रस का दामन थामा है और यह पार्टी छत्तीसगढ़ की पार्टी है। मै इसी पार्टी में रहकर छत्तीसगढ़ का विकास करना चाहती हूं। भाजपा और कांगेस दोनों में तनाव की स्थिति है उनके द्वारा कुछ कार्य नही किया जा रहा है। पांच सालों तक कांगे्रस की सरकार रही और इस दरम्यान कहीं कोई विकास हुआ ही नही है।
