123
सरगुजा। अज्ञात कारणों ने एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के दरीमा थाना क्षेत्र के ग्राम माझापारा निवासी बिकेश प्रसाद ने अज्ञात कारणों ने अपने ही घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। परिजनों की नजर जैसी ही बिकेश पर पड़ी उन्होंने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद दरीमा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।
