तीनों राज्यों में पर्यवेक्षक की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ में अर्जुन मुंडा सर्वानंद सोनवाल एवं दुष्यंत कुमार को बनाया पर्यवेक्षक

by Kakajee News

तीनों राज्यों में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत भाजपा ने तीनों राज्यों में पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ में जहां अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक बनाया गया है वहीं राजनाथ सिंह,सरोज पाण्डेय, विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश के लिए भी तीन पर्यवेक्षक बनाए गए हैं जिसमें मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। तीनों प्रदेशों में आज पर्यवेक्षक जायेंगे और विधायकों से रायशूमारी करेंगे। हालांकि कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्रियों के नाम का फैसला लगभग हो चुका है लेकिन अब यह औपचारिकता पूरी करने के बाद मुख्यमंत्रियों के नामों की घोषणा हो जायेगी।

छत्तीसगढ़ के बारे में कहा जा रहा है कि आज पर्यवेक्षक विधायकों से वन टू वन रायशुमारी करेंगे और फिर घोषणा की जायेगी। मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय हो गया है और संभावना है कि कल नाम की घोषणा कर दी जायेगी।

Related Posts