गौरतलब है कि जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा प्रतिवर्ष मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष में स्थानीय नटवर स्कूल मैदान में बृहद रूप से काईट फेस्टिवल मनोरंजन उत्सव का आयोजन किया जाता है । उक्त मनोरंजन उत्सव की धूम शहर एवं आसपास के क्षेत्र में प्रतिवर्ष रहती है एवं लोगों को इस उत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है ।
संस्था द्वारा प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम के लिए बृहद रूप से तैयारी की जाती है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के प्रत्येक सदस्य पूरे समर्पण के साथ अपना योगदान देते हैं । संस्था द्वारा इस वर्ष भी उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है । संस्था द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि इस बार का काईट फेस्टिवल पिछले अन्य वर्षो के मुकाबले और अधिक आकर्षक एवं भव्य रूप से मनाया जा सके । उक्त जानकारी संस्था के इस वर्ष के पीआर मार्केटिंग के डायरेक्टर जैसी सुमन दत्ता ने दी ।
