नंदकुमार साय ने कांगे्रस छोड़ा, विधानसभा चुनाव में कांगे्रस की हार के बाद अचानक लिया निर्णय

by Kakajee News

रायपुर। विधानसभा चुनाव में कांगे्रस की हार होनें के बाद अब कांगे्रस के भीतर भगदड की स्थित मच गई हैं एक ओर कांगे्रस के कई पूर्व विधायक अपनी ही पार्टी को कोसते हुए एक के बाद एक इस्तीफा दे रहे हैं वहीं आदिवासियों के कद्दावर नेता नंदकुमार साय ने भी कांगे्रस को अलविदा कह दिया है। मजे की बात यह है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को छोड़कर कांगे्रस में शामिल होनें वाले नंदकुमार साय को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मान के साथ न केवल कांगे्रस में प्रवेश करवाया था बल्कि उन्हें बडा पद भी दिया था लेकिन विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब नंदकुमार साय ने फिर से अपना पाला बदलते हुए कांगे्रस को अलविदा कहने का ऐलान किया है।
नंदकुमार साय ने कांगे्रस की प्राथमिकता सदस्य से इस्तीफा देने संबंधी पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को संबोधित करते हुए लिखा है। साथ ही इसकी कापी कुमार सैलजा तथा कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे को भी भेजा है। बहरहाल मात्र साल भर के भीतर नंदकुमार साय कांगे्रस में शामिल होनें के बाद पार्टी से इस्तीफा देना बताता है कि भाजपा को छोड़ना उन्हें काफी अखर गया है।

Related Posts