रात में कुएं में गिरा एक वन्य प्राणी सुबह तक हो गई मौत, वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में बीती रात कुंए मंे गिरने से एक साम्हर की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी वन विभाग को सुबह लगी जिसके बाद मृत वन्यप्राणी के शव का अंतिम संस्कार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोमर्डा अभ्यारण्य के बटाउपाली बीट और मानिकपुर गांव के बीच कक्ष क्रमांक 888 आरएफ में बीती रात जंगल से भटककर एक साम्हर चारे की तलाश में निकला था जो कि एक कुएं में गिर गया। रात भर पानी में रहने की वजह से उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी वन विभाग को सुबह लगी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मृत साम्हर के शव को निकलवाकर उसका अंतिम संस्कार कराने के पश्चात आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बीती रात एक साम्हर की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी उन्हें सुबह लगी जिसके बाद विधिवत उसके अंतिम संस्कार पश्चात आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts