BREAKING NEWS: प्रेम कहानी का दुखद अंत, फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी….पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक प्रेमी-प्रेमिका के फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए जांच में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के मचांदुर चैकी क्षेत्र के ग्राम खोपली में शनिवार की सुबह एक प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकती लाश मिली है। इस मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त स्टेशन मरोदा निवासी कौशल विश्वकर्मा 27 साल व खोपाली गांव की रहने वाली महिला मीनाक्षी यादव 25 साल के रूप में की गई है। इस घटना की जानकारी गांव के कोटवार ने पुलिस में दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर दोनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में मौके से कोई भी सुसाईड नोट बरामद नही हुआ है।

बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा थी वहीं उसका प्रेमी अविवाहित था। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से बेइंतिहा मोहब्बत करते थे। संभवतः लोक लाज के भय ने दोनों ने साथ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Posts