हत्याकांड मामले में बुलडोजर कार्यवाही, पुलिस बल के साथ नगरपालिका व जिला प्रशासन कि टीम ने एक मंजिला इमारत पर चलाया बुलडोजर

by Kakajee News

लालपुर में हुए साधराम यादव हत्याकांड में प्रशासन व पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है, हत्याकांड के आरोपी अयाज़ खान के घर प्रशासन कि टीम ने बुलडोजर चला दिया है, सत्ता परिवर्तन के बाद कवर्धा में इस तरहा कि पहली कार्यवाही हुई है, गुरुवार सुबह 08 बजे भारी पुलिस बल के साथ नगरपालिका व जिला प्रशासन कि टीम बुलडोजर लेकर कवर्धा के बीचपारा स्थित अयाज़ खान के घर पहुंची और मकान के समाने के एक मंजिला इमारत को पर बुलडोजर चलने सुरु कर दी जिससे पुरे शहर में माहौल गर्मा गया है।

20 जनवरी को हुई थी हत्या
कवर्धा सीटी कोतवाली अंतर्गत लालपुर नर्सरी के पास साधराम यादव 50 साल निवासी लालपुर की धारदार हथियार से गला रेतकर कि गई थी हत्या, हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने घटना कि साम 06 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद लगातार शहर में आरोपी घर बुलडोजर चलाने और आरोपी को फांसी कि सजा कि मांग उठ रही थी,और आज गुरूवार सुबह ही पुलिस और प्रशासन ने बुलडोजर कि कार्यवाही चालू कर दी।

अन्य समानों की जांच जारी
एसपी ने बताया की लालपुर हत्याकांड मामले का मास्टरमाइंड अयाज़ खान के मोबाइल, लेपटॉप, मकान व अन्य समानों जांच कि जा रही है बीजपार में आरोपी का अवैध मकान था जिस पर प्रशासन ने बुलडोजर कि कार्यवाही कि है अन्य आरोपियों की भी जांच चल रही है अगर उनका भी मकान अवैध पाया जाता है तो उस पर भी कार्यवाही कि जाएगी

Related Posts