कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो जंगली हाथी के बीच संघर्ष का दिलचस्प वीडियो सामने आया है जिसके बाद यह वीडियो शोसल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। दो जंगली हाथी के आपस में भिड़ने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आसपास गांव में मुनादी कराते हुए ग्रामीणों को सावधानी बरतने को कहा जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज के केंदई रेंज के मड़ई गांव के समीप जंगल का में दो दंतैल हाथी आपस मे भिड़ते नजर आए जिसके बाद हड़कप मच गया। बताया जा रहा है कि हाथियों की निगरानी के दौरान फॉरेस्ट गार्ड ने मोबाइल में ये वीडियो कैद किया है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
कटघोरा वन मंडल इलाके में 49 हाथियों का दल अलग अलग झुंड में कर रहा विचरण कर रहा है। मौके पर 32 हाथियों के दल की मौजूदगी पाई गई है।इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।
स्थानीय लोगों की माने तो काफी लंबे समय से हाथियों का दाल अलग-अलग क्षेत्र में विचरण कर रहा है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई बार हाथी मकान, फसल और लोगों को भी नुकसान पहुंच चुका है काफी लंबे समय से हाथियों के विचारण को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है और मांग की गई है कि हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर खदेड़ा जाए।
फिलहाल इस घटना के बाद वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के दल पर नजर रखी हुई है और ग्रामीण जंगल की ओर जाने के लिए मना किया जा रहा है।
