शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ. )ललित प्रकाश पटैरिया संरक्षण,कुलसचिव डॉ. इंदु अनंत,उपकुलसचिव श्री सौरभ शर्मा, प्राचार्य डॉ. प्रीतिबाला बैस के मार्गदर्शन में 23 फरवरी को शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के गोद ग्राम एकताल में दिवा शिविर का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय एवं डिग्री कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में नशामुक्ति, स्वच्छता, विकसित भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता आदि विषय पर जनजागरूकता रैली निकाली गयी.रैली एवं ग्राम संपर्क के दौरान विश्वविख्यात शिल्प ग्राम एकताल के झारा बस्ती में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिल्पियों से साक्षात्कार कर स्वयंसेवकों को प्रेरित किया गया.स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास एवं कैरियर निर्माण विषय पर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक रासेयो डॉ. सुशील कुमार एक्का ने महत्वपूर्ण जानकारी दी. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. सी. गुप्ता ने झारा जातियों के विकास एवं उनकी शिल्पकला पर केंद्रित केस स्टडी हेतु प्रेरित किया तथा स्वयंसेवकों को स्वप्रेरणा और सफलता के सूत्र पर प्रेरक उद्बोधन दिया. शिविर स्वयंसेवकों के उत्साहवर्धन हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रीतिबाला बैस, विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा के डायरेक्टर श्री तापस चटर्जी उपस्थित हुए तथा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सक्रियतापूर्वक किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर रासेयो के लिए आवश्यक सामग्रियों हेतु 25 हजार रूपये स्वीकृत करने की जानकारी दी. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. मिनेश पटेल, प्रो. लाकेश जांगड़े, श्री जी. पी. जांगड़े, नीला प्रधान, लोकेश्वर प्रधान, नेहा यादव, ललित राठिया, बहादुर थापा उपस्थित रहे. शिविर के सफल संचालन में सरपंच श्री हिमांशु चौहान, प्रफुल्ल पंडा, चतुर्भुज प्रधान एवं प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला एकताल के शिक्षक -शिक्षिकाओं प्रशंसनीय सहयोग रहा. डॉ. सुशील कुमार एक्का, डॉ. के. सी. गुप्ता, प्रो. दीप्ति निकुंज, प्रो. अंकिता सिद्धार्थ, नारायण यादव के सक्रिय नेतृत्व में दिवा शिविर अपने उद्देश्य में सफल रहा.
126
