कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के बाकी बचे चार लोकसभा सीटों से भी प्रत्याशी किए घोषित , रायगढ़ से मेनका सिंह

by Kakajee News

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपने 5 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में छत्तीसगढ़ की चार सीटों के अलावा तमिलनाडु की एक सीट पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।जारी सूची के अनुसार रायगढ़ लोकसभा सीट से  डॉक्टर मेनका देवी सिंग,सरगुजा से शशि सिंग,बिलासपुर से देवेंद्र यादव और कांकेर से बिरेश ठाकुर को टिकट दी गई है। पूर्व सांसद पुष्पा देवी सिंह की बहन मेनका देवी सिंह पहली बार लोकसभा चुनाव लडेगी। वे पूर्व मुख्यमंत्री स्व नरेशचंद्र सिंह की बेटी है। उनके पति डॉ परिवेश मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता है। उनकी बेटी कुलिशा मिश्रा युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव है। इसके अलावा तमिलनाडु से एडवोकेट आर सुधा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

Related Posts