पूछताछ के बाद अनिल टूटेजा की हुई गिरफ्तारी, टूटेजा को सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद ईडी ने फिर की बडी कार्रवाई

by Kakajee News

खास खबर काकाजी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदान के पहले चरण के होते ही ई डी ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही की है। आज पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के द्वारा हुई है गिरफ्तार कर लिया गया है। अनिल टूटेजा को कल ईडी ने पूछताछ के लिये बुलाया था उसके बाद आज सुबह उनकी गिरफ्तारी करते हुए उन्हें अज्ञात स्थान लेकर ईडी निकल गई है। सुत्रों के अनुसार उनसे कई मामलों में पूछताछ की जाएगी। यहां यह बताना लाजमी होगा कि हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टूटेजा व परिवार वालों को कई मामलों में राहत भी मिली है लेकिन कल ईडी ने उन्हें पूछताछ के बाद आज हिरासत में लेने की खबर से छत्तीसगढ़ में हडकंप मच गया है।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ में आबकारी नीति भ्रष्ट्राचार मामले में ये गिरफ्तारी हुई है। पिछले कुछ समय पहले ही जांच एजेंसी द्वारा ये मामला टेकओवर किया गया था। गौरतलब है कि दोनों पिता पुत्र को ईओडब्ल्यू ने पूछताछ के लिए बुलाया था और वहीं से कल ईडी ने हिरासत में ले लिया गया है। अचानक इस कार्यवाही से अनिल टुटेजा को भी कड़ा झटका लगा है चूंकि पूर्व में उन्हें वरिष्ठ अदालतों से लगातार राहत मिलती रही थी। हिरासत में लेने के बाद आज सुबह ईडी की टीम ने उन्हें लेकर दूसरी जगह रवाना हो गई है।

सूत्रों के अनुसार भूपेश सरकार में ईओडब्ल्यू में संविदा में नियुक्ति पाए बड़े पुलिस अधिकारी से भी ईडी के अधिकारी ने जब डिटेल मांगनी शुरू की तो ईओडबल्यू के कार्यालय में ही जमकर नोंकझोंक की खबर भी सामने आ रही है। भूपेश सरकार के समय ईओडब्ल्यू में संविदा नियुक्ति लेना इन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के लिए काफी मंहगा पड़ गया। राज्य में विष्णु सरकार ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया वहीं कई दस्तावेज को लेकर ईडी के अधिकारी से भी बातें सुननी पड़ गईं।

Related Posts