10 के वीं छात्रा ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

by Kakajee News

दसवी की परीक्षा में फेल होने से छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है जिसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच के में जुट गई है.

दुर्ग के उरला आईएचएसडीपी आवास में रहने वाली कक्षा 10 वीं की छात्रा धनेश्वरी खरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली धनेश्वरी सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा थी बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद से ही धनेश्वरी उदास रहती थी मृतिका दसवीं के बोर्ड एग्जाम में अंग्रेजी विषय में वो फेल हो गई थी उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते है घर में छात्रा अकेली थी लेकिन जब उसका भाई घर पहुंचा तो उसने देखा कि धनेश्वरी की फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी जिसके बाद उसने तुरंत पास पड़ोस के लोगों के साथ पुलिस को सूचना दी फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है परिजनों ने पुलिस को बताया है कि दसवीं की परीक्षा में फेल होने के बाद से ही वह परेशान और उदास रहती थी पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

Related Posts