रायगढ़। रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह हाथी के हमले से एक बालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेंज का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कूकरीचोली निवासी लक्ष्मी नारायण डनसेना पिता अर्जुन डनसेना 16 साल का मंगलवार की सुबह अचानक हाथी से सामना हो गया जिसके बाद हाथी में अपने भारी भरकम पैरों से उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बालक किसी काम के सिलसिले में घर से निकला था और जब वह पुसलदा – बेहरामुडा के बीच रेलवे लाइन किनारे पहुंचा ही था, तभी हाथी से उसका सामना हो गया और यह घटना घटित हो गई। काकाजी डॉट कॉम को मिली जानकारी के मुताबिक हाथी के हमले से एक बालक की मौत होने की जानकारी आग की भांति आसपास क्षेत्रों में फैल गई, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम के अलावा छाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
