जांजगीर चांपा जिले के बलौदा में स्थित मिरादतार के बहार पति विदेश पैकरा ने अपनी पत्नी देवती पैकरा की मुंह को हाथो से दबाकर, सब्जी काटने की चाकू से गला और पेट को गोद कर हत्या की है। आरोपी पति विदेश पैकरा 30 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,सरगुजा जिले के भण्डार गांव के रहने वाले दंपति विदेश पैकरा, देवती पैकरा बलौदा के मीरादतार मजार आए हुए थे। देवती पैकरा अपने पति विदेश पैकरा को इलाज के लिए आए थे। चौकीदार सरजू चौहान ने बताया की वही 5 जून की सुबह 4 बजे सभी को सलामी के लिए उठा रहा था। देवती पैकरा को 3 से 4 बार आवाज दी मगर कोई जवाब नही मिला पास जाकर देखा की उसके सिर पर चोट के निशान है और खून निकला है सास नही चल रही थी,उसका पति भी मौके पर नही था। बलौदा पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम और फोरेंशिक टीम मौके पर पहुंची शव को देखने पर हत्या की बात सामने आई और उसका पति भी फरार था। शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी पति विदेश पैकरा के खिलाफ 302 कायम कर जांच पड़ताल की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश की जा रही थी इस दौरान उसे भण्डार गांव में होने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और घेरा बंदी कर आरोपी विदेश पैकरा को पकड़ा गया। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी पति ने बताया की उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी इस लिए मीरा दतार मजार आए थे। वही इलाज कराए जिसके बाद दूसरे दिन भी इलाज कराए लेकिन अच्छा नही लगने से अपनी पत्नी को बोला की अच्छा नही लग रहा है घर चलते है इस पर उसकी पत्नी देवकी पैकरा नहीं मानी और सुबह जाने की बात कही। वही बुधवार की दरमियानी रात गुस्से में आकर चाकू से पेट और गले में हमला कर हत्या किया। घटना में प्रयुक्त पास के खाली मैदान से बरामद किया गया है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
