सुबह-सुबह रिहायशी इलाके में पहुंचे गजराज, एक दीवार को तोड़ा बाल-बाल बची एक परिवार की जान…पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

बलरामपुर रामानुजगंज ग्राम कमलपुर में आज सुबह 5 बजे के करीब ढाई साल की बच्ची एवं दंपति अपने घर में सो रही थी इसी दौरान हाथी के द्वारा घर के दीवाल को तोड़ दिया गया जिससे दो तीनों बाल बाल बचे। हाथी के द्वारा घर को दीवार को तोड़ने के बाद फसल को भी नुकसान पहुंचाया गया तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई वही हाथी को देखकर कई लोगों एकत्रित होकर हल्ला करने लगी तब जाकर हाथी मौके से भागा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 के करीब एक हाथी कमलपुर रिहायसी से क्षेत्र के नजदीक पहुंच गया। हाथी विनोद रवि पिता नागेश्वर रवि उम्र 41 वर्ष के घर के नजदीक पहुंचा इस दौरान घर के कमरे में विनोद रवि का पुत्र आनंद रवि, उसकी बहू रूप रवि होती एवं ढाई वर्षीय पोती अनन्या रवि सो रहे थे। हाथी जब घर के नजदीक आने लगा तो उसे लगा कि घर के पास आम के पेड़ में कोई आम तोड़ रहा है उसी की आवाज है तेजी के साथ हाथी घर के नजदीक पहुंचकर दीवार तोड़ने लगा आनन फानन में तीनों वहां से भाग कर अपनी जान बचाय। दीवाल टूटकर गिरने से टीवी एवं अन्य सामान टूट गया। हाथी के आने से अन्य लोग भी मौके पर जमा होकर हल्ला करने लगे तब जाकर हाथी वहां से भागा।

Related Posts