यदि आप भी एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं और आपके फोन में डिजिटल बैंकिंग की भी सुविधा है तो आपके लिए जरूरी खबर है। Medusa बैंकिंग ट्रोजन फिर से वापस आ गया है। साल 2020 में इसकी पहचान हुई थी और उसके चार साल बाद इसने फिर से वापसी की है।
अब यह पहले के मुकाबले ज्यादा खतरनाक हो गया है। Medusa के अपग्रेडेड वर्जन आया है जो कि ज्यादा खतरनाक है। नए वर्जन को लेकर कहा जा रहा है कि यह पहले के मुकाबले ज्यादा ताकतवर है और ज्यादा-से-ज्यादा यूजर को निशाना बना रहा है।
साइबर सिक्योरिटी फर्म क्लिफी ने Medusa के नए वर्जन के बारे में जानकारी दी है। Medusa फिलहाल कनाडा, फ्रांस, इटली, फ्रांस, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका में एक्टिव है। Medusa प्राथमिक तौर पर एंड्रॉयड डिवाइस को अपना निशाना बनाता है। अन्य बैंकिंग ट्रोजन की तरह यह भी खुद को फोन में छिपा लेता है और बैंक अकाउंट से संबंधित सभी जानकारी इकट्ठा करता है।
फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि Medusa, TangleBot का ही एक प्रकार है जो एंड्रॉयड डिवाइस में पहुंचने के बाद हैकर्स को पूरा कंट्रोल देता है। यह यूजर की जासूसी भी करता है और सिर्फ बैंकिंग एप्स पर ही अटैक करता है।
Medusa को लोगों के फोन में एसएमएस लिंक के जरिए पहुंचाया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Medusa गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद नहीं है। ऐसे में प्ले-स्टोर के जरिए यह किसी फोन में नहीं पहुंच सकता है।
