बलरामपुर रामानुजगंज शनिवार के शाम 4 बजे के करीब रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पीपरोल में बिजली गिरने से घर के अंदर ढाबे में बैठे किसान की मौत हो गई वही घर के बाहर किसान के बैल पर भी बिजली गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों सौप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पीपरोला के गम्हारपारा में रहने वाले किसान श्याम बिहारी गुप्ता पिता स्वर्गीय सुदेश्वर साहू उम्र 55 वर्ष शाम 4 के करीब अपने घर के अंदर ढाबे में थे। इसी दौरान बिजली के गिरने से उनकी स्थिति गंभीर हो गई जिसके बाद उन्हें रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया। परंतु इसी दौरान उनकी मौत हो गई। बिजली गिरने से मृतक किसान श्याम बिहारी के घर के बाहर बैल की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष संजय गुप्ता भी 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचे उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया। घटना पर पुलिस ने मार्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सौंप दिया। किसान की बिजली से मौत की खबर गांव में फैलते ही मातम पसर गया।
136
