रायगढ़। शनिवार की दोपहर जिला न्यायालय में आज उस वक्त हडकंप मच गया जब न्यायालय परिसर में अधिवक्ता आशीष मिश्रा पर गवाही के दौरान एसडीएम कार्यालय के गोविन्द्र प्रधान नाम पर हमले का आरोप लगा है। इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट के बाबू गोविंद प्रधान के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया और पुलिस ने मौके की नजाकत देखते हुए गोविद प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिला न्यायालय में शनिवार की दोपहर गवाही सुनवाई के दौरान किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और फिर एसडीएम कार्यालय के बाबू गोविन्द प्रधान ने अचानक अधिवक्ता आशीष मिश्रा पर हमला कर दिया। अचानक घटी इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों को कुछ समझ ही नही आया। बताया जा रहा है कि इस घटना में अधिवक्ता आशीष मिश्रा को मामूली चोट आई है परंतु न्यायालय परिसर में घटी इस घटना के बाद से अधिवक्ताओं में आक्रोश भी देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अधिवक्ताओं की भीड़ भी जुट गई है। इस मामले में एसोसिएशन ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में चक्रधर नगर थाना प्रभारी ने बताया कि एसडीएम कार्यालय के बाबू गोविन्द प्रधान को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
176
