बिलासपुर में चाकू बाजी थमने का नाम नही ले रहा है पुरानी रंजिश को लेकर आपसी विवाद के दौरान चाकू मार कर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है।
दरअसल पूरा मामला सरकंडा थाना अंतर्गत चिंगराजपारा संतोषी चौक का है. जहां पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी युवक ने नरेंद्र चंद्राकार नाम से विवाद करने लगा इस दौरान दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गया और फिर आरोपी युवक वहां से निकल गया, लेकीन थोड़ी देर बाद फिर आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मौके पर चाकू लेकर पहुंचा और गुस्से में नरेन्द्र के पीठ में चाकू घोंप दिया। जिससे मौके पर ही नरेंद्र नामक युवक घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद सरकंडा पुलिस को मामले की सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नरेंद्र चंद्राकार को सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचें जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इधर सरकंडा पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत उसके साथियों को हिरासत में ले लिया है, जहां उस पर आगे कार्रवाई की जा रही है।
135
