रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक मकान में पत्नी की खून से सनी हुई लाश और उसके बगल में ही फाँसी के फंदे में पति की लटकती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुडूमकेला नवाडीह में सोमवार की सुबह एक मकान में पंचराम माझी 40 साल की फांसी के फंदे में लटकती हुई एवं बिस्तर में उसकी पत्नी धरमकुमारी माझी 34 साल की लाश खून से सनी हुई हालात में मिली है। मकान में पति पत्नी की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी, घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
204
