प्रेम और भाई बहनो का पर्व राखी इस साल 19 अगस्त को पुरे देश मे मनाया जाना है राखी भाई बहनो के अटूट बंधन का पर्व माना जाता है जिसने बहने भाइयों को राखी बाँध कर अपना फर्ज निभाती है साथ ही भाई बहनो की आजीवन रक्षाके लिए कटीबद्ध रहते है इसी तारतम्य मे शास. प्राथ. शाला मिडमिड़ा विकासखंड -पुसौर जिला -रायगढ़ मे शाला के बच्चों द्वारा बड़े धूम धाम से राखी का पर्व मनाया गया जिसमे शाला के बालिकाये राखी का निर्माण कबाड़ से जुगाड़ कर किये साथ जी विधि अनुसार पूजा अर्चना मुँह मीठा कर राखी पर्व मनाया गया इस कार्यक्रम के मार्गदर्शन संस्था के प्रधान पाठक विजेंद्र चौहान सहा. शिक्षक रिंकी बिशि, धनेश्वर सिदार, मनीषा पटेल का विशेष योगदान रहा इस आयोजन के प्रेरणास्रोत विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश पटेल सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष सिन्हा संकुल समन्वयक मिडमिड़ा प्रहलाद पटेल का भी विशेष योगदान रहा इस प्रकार के आयोजन से बच्चों मे आत्म निर्भर बनने की क्षमता मजबूत होती है.
104
