पिता की हत्या का बदला लेने तीन बेटों ने मिलकर एक युवक की कर दी हत्या

by Kakajee News

 

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लगरा में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए तीन बेटों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी।युवक को अपने घर के पास देखते ही तीनों लोगो ने मिलकर लाठी डंडे और धारदार फरसा से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

मृतक और उसका पिता 10 साल जेल में रहने के करीब दो माह पहले छूट कर अपने गांव आए हुए थे इसके बाद यह घटना हो गई मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर ली है एक फरार है।

लगरा गांव के रहने वाले संतोष केवट का जमीन बिक्री को लेकर अपने चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा था करीब 10 साल पहले संतोष केवट और उसके बेटे छतलाल केवट ने मिलकर अपने चचेरे भाइयों संतोष और तिलक केवट की हत्या कर दी थी घटना को अंजाम देने के बाद दोनों जेल में सजा काट रहे थे।

जेल से छूटकर बाहर आए उसके बाद पहले की तरह काम धंधा करने में लगे हुए थे इसी बीच मृतक तिलक केवट के बेटे हेमंत केवट, धर्मेंद्र केवट और जितेंद्र केवट ने देखा कि उसके पिता के हत्यारे खुलेआम घूम रहा है।

तो तीनों भाइयों ने मिलकर पिता की हत्या का बदला लेने का प्लान बनाया और इसी बीच मृतक छतलाल सोमवार को अपने काम का पैसे के लेने के लिए किसी के पास गया हुआ था तभी हेमंत केवट,धर्मेंद्र केवट और जितेंद्र केवट ने मिलकर लाठी डंडे फरसा से उसपर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के अंजाम देने के बाद तीनों भाई मौके फरार हो गये सूचना मिलने पर मोपका पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपीयों की तलाश मे जुट गई फिलहाल पुलिस धर्मेंद्र केवट और हेमंत गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया है वही जितेंद्र की फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।एक आरोपी जितेंद्र केवट पिता स्व तिलक केवट घटना के बाद से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

Related Posts