ग्रामीण पर तीन भालू ने किया हमला, ग्रामीण और भालू के बीच चला रहा संघर्ष, मरा हुआ समझकर भागा भालू

by Kakajee News

कोरबा । बांगो क्षेत्र में तीन भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया जहां ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण जंगल में बकरी चराने गया हुआ था इस दौरान अचानक भालू के झूलने हमला कर दिया काफी समय तक संघर्ष चलता रहा जब ग्रामीण कुछ समय के लिए बेहोश होने के नाटक कर सांस रोक उसके बाद उसे मरा हुआ समझकर भालू भाग खड़े हुए।

बताया जा रहा है कि बांगो थाना अंतर्गत निवास चंद्रशेखर पिता उमेंद्र सिंह 34 वर्षीय गुरुवार की सुबह गांव के समीप स्थित पंडरीपानी कछार जंगल की ओर बकरियों को चराने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान अचानक से तीन भालू ने उसे पर हमला कर दिया चंद्रशेखर काफी समय तक भालू से संघर्ष करता रहा। खून से लटपट जब वह गड्ढे में गिरा और भालू को देख कुछ समय के लिए अपने सांस थाम लिया इस दौरान भालू उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। हमले के बाद लाहुल वहां चंद्रशेखर किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी।

चंद्रशेखर के चेहरे पर भालू के हमले से गंभीर जख्म के निशान है जहां उसकी हालत को देखते हुए पर जिन्होंने इसकी सूचना 112 को दी। इसकी सूचना सेंट्रीज कमान एवं कंट्रोल सेंटर रायपुर को दी जहां मेडिकल इमरजेंसी के सूचना पर बांगो कोबरा 2 की टीम के स्टाफ आरक्षक 398 चमार सिंह मरावी चालक नरेश महान तत्काल मौके पर पहुंचे और चंद्रशेखर को कटघोरा सीएचसी में भर्ती कराया है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए। वन विभाग से मिलने वाली तात्कालिक सहायता राशि ₹500 दी गई।

Related Posts