2 लाख के इनामी नक्सली सहित तीन नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

by Kakajee News

सुकमा।सुकमा जिले में सुकमा पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है जहां जिले में सक्रिय 02 महिला नक्सली सहित कुल 03 नक्सलियों के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया है । शासन द्वारा 01 महिला नक्सली पर पद के अनुरूप 02 लाख रूपये का इनाम भी घोषित है । मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना चिंतलनार पुलिस, डीआरजी डेल्टा एवं 151, 241 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा की विशेष प्रयास रही है ।
मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे छत्तीसगढ़ शासन की‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की उद्देश्य से नक्सली संगठन में सक्रिय 02 महिला सहित 03 नक्सलियों क्रमशः 01. कुमारी वेको जोगी उर्फ संगीता पिता हिड़मा (किस्टाराम एरिया पार्टी सदस्या, ईनामी 02 लाख) उम्र लगभग 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी छोटेकेडवाल पोड़ियापारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, 02. महिला कुंजाम राजे पति कुंजाम सीताराम (दुलेड आरपीसी केएमएस उपाध्यक्ष) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति दोरला निवासी दुलेड पटेलापारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, एवं 03. देवा उर्फ पोरते देवा पिता देवा मुचाकी (गोण्डेरास पंचायत कृषि शाखा अध्यक्ष) उम्र लगभग 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोण्डेरास नेडुमपारा थाना केरलापाल जिला सुकमा के द्वारा बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। महिला नक्सली वेको जोगी को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 241 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा, महिला कुंजाम राजे को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना चिंतलनार पुलिस बल एवं डीआरजी डेल्टा का बल तथा पुरूष नक्सली नक्सली देवा उर्फ पोरते देवा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 151 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा की विशेष प्रयास रही है । उपरोक्त सभी सदस्य प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बेनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य घटनाओं में शामिल रहे है। उक्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदान कराये जायेंगें।
महिला नक्सली कुमारी वेको जोगी उर्फ संगीता पिता हिड़मा (किस्टाराम एरिया पार्टी सदस्या, ईनामी 02 लाख) निवासी छोटेकेडवाल पोड़ियापारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा वर्ष 2012 से 2015 तक ग्राम छोटेकेडवाल बाल संघम सदस्या थी । वर्ष 2016 से 2019 तक संगठन छोडकर घर में निवासरत थी।
वर्ष 2020 माह मई से 2020 माह नवम्बर तक प्लाटून नंबर 08 की दल सदस्या। वर्ष 2020 माह दिसम्बर से 2021 माह मार्च तक किस्टाराम एरिया(वर्तमान में वर्ष 2024 में सरेण्डर डीव्हीसीएम कलमू प्रकाश के लिये खाना बनाने की कार्य) पार्टी सदस्या । वर्ष 2021 माह अप्रैल से 2022 माह मई तक दक्षिण बस्तर सब जोनल पोलित ब्यूरो डीकेएसजेडसीएम सुजातक्का की सुरक्षा गार्ड पार्टी सदस्य थी ।

Related Posts