कबीरधाम जिले के कलेक्टर और एसपी को हटाया गया, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद से पहले जारी हुआ आदेश

by Kakajee News

रायपुर।कवर्धा कांड को लेकर प्रदेश व्यापी बन्द से एक दिन पहले ही देर रात एक आदेश जारी करते हुए कबीरधाम जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। कवर्धा किसका नया नाम कबीरधाम हैं वहा के एसपी अभिषेक पल्लव को कबीरधाम एसपी से phq भेज दिया गया जबकि बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल को कवर्धा एसपी का दायित्व सौंपा गया है।

वही दूसरी ओर जिले के कलेक्टर जनमेजय महोबे को आगामी आदेश तक के लिए प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम के पद पर भेजकर गोपाल वर्मा को जिले के कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया है।

आपको बता दें कि कवर्धा में हुए दोहरे मौत के बाद प्रदेश की राजनीति उफान पर है । कवर्धा कांड को लेकर आज शनिवार को कांग्रेस ने प्रदेश व्यापी बन्द का आह्वान किया है । लेकिन देर रात साय सरकार ने कबीरधाम जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटाकर राजनीतिक दांव खेल दिया है।

Related Posts