नहर में बहते हुए महिला की लाश, मचा हड़कप, पुलिस को दी गई सूचना घंटा बीच जाने के बाद भी अब तक नहीं हो सकती पहचान

by Kakajee News

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र ग्राम बारीडीह के समीप नहर में अज्ञात महिला की लाश खंबे में फंसे हुए देखे जाने से हड़कंप मच गया देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना संबंधित उरगा थाना पुलिस को दिए गए जहां मौके पर पहुंचे पहचान करवाई में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि तड़के सुबह नहर में कोरबा की तरफ से एक महिला की लाश बहते हुए जा रही कई लोगों ने उसे निकालने का प्रयास भी किया लेकिन नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण आगे बढ़ते गया जहां उरगा थाना अंतर्गत बरीडीह गांव के पास नहर के बीच खंबे में लाश अटक गई और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

ग्रामीणों ने बताया कि लाश को देखे जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी उम्र लगभग 30 से 40 साल होगी महिला साड़ी पहनी हुई है देखने के बाद भी पहचान नही हो पाई है आसपास गांव में कोटवार और ग्रामीणों की मदद से पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

उरगा थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे और घटनाक्रम की जानकारी लिया गया।नहर में पानी का तेज बहाव के कारण शव को निकाल पाना मुश्किल है नगर सेना के गोताखोर बुलाया गया है उसके बाद रेस्कयू कर बाहर निकाला जाएगा अब तक पहचान नही पाई है।

Related Posts